ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

Maharashtra: वेट एंड वॉच की नीति पर भाजपा, 50-50 फॉर्मूले के कारण बैक फुट पर शिवसेना

मुंबई। महाराष्‍ट्र में राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी द्वारा शिवसेना (Shiv Sena) के बाद एनसीपी (NCP) को सरकार बनाने का न्‍यौता दिए जाने के बीच जारी सियासी उठापटक के मद्देनजर भाजपा (Bharatiya Janata Party, BJP) ने ‘वेट एंड वॉच’ की नीति पर चलने का फैसला किया है। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार Sudhir Mungantiwar ने बताया कि सोमवार को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में राज्‍य के सियासी हालात पर मंथन किया गया। इसमें वेट एंड वॉच की नीति पर चलने का फैसला लिया गया।

शिवसेना के लिए लंबा हुआ इंतजार 

कल शिवसेना के युवा नेता आदित्‍य ठाकरे एवं विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेताओं के साथ 6.45 बजे ही राजभवन पहुंच गए थे। उनको उम्मीद थी कि 7.30 बजे तक राजभवन के फैक्स या मेल पर कांग्रेस और राकांपा के समर्थन पत्र पहुंच जाएंगे। लेकिन 45 मिनट तक राजभवन में इंतजार करने के बाद जब उन्‍हें इन दोनों दलों का समर्थन पत्र नहीं पहुंचा तो उन्‍हें निराश होकर राजभवन से लौटना पड़ा। हालांकि, शिवसेना नेताओं ने राज्‍यपाल से अतिरिक्‍त समय मांगा था लेकिन उन्‍हें समय नहीं मिला।

बैकफुट पर शिवसेना 

जानकारों की मानें तो यदि शिवसेना भाजपा से अलग होकर सरकार बनाती है तो उस पर गठबंधन तोड़ने का ठप्पा लग जाएगा। इससे भाजपा को शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोलने का अवसर मिल जाएगा। यदि कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से सरकार बनती भी है तो यह गठबंधन बेमेल होगा जिस पर संकट के बादल मंडराते रहेंगे। दूसरी ओर शिवसेना जिस राकांपा का हवाला देकर सरकार बनाने का दम भरती थी उसका समर्थन पत्र नहीं आने से बैकफुट पर आ गई है। अब जबकि एनसीपी को सरकार बनाने का मौका मिला है तो देखना यह है कि क्‍या शिवसेना उसे समर्थन देगी।

फॉर्मूले के फेर में फंसा पेंच 

ऐसी अटकलें भी सूत्रों के हवाले से परवान चढ़ रही हैं कि शरद पवार चाहते हैं कि राज्‍य में ढाई ढाई साल तक शिवसेना और एनसीपी का मुख्‍यमंत्री हो। शायद इसी वजह से सरकार बनाने पर बात बन नहीं पा रही है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्टों के अलावा इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है। यदि वास्‍तव में अंदरखाने ऐसी बातें चल रही हैं तो जाहिर है कि शिवसेना ने जिस 50-50 फॉर्मूले के चलते भाजपा से वर्षों पुराना नाता तोड़ा है अब वह उसी के फेर में फंसती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button