ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
मध्यप्रदेश

रानी कमलापति स्‍टेशन पर पटरी क्रास कर रहा वेंडर ट्रेन की चपेट में आया

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक वेंडर खाली ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और इस हादसे में दोनों पैर घुटने से अलग हो गए। हादसा होते देख तुरंत आरपीएफ व जीआरपी के जवान घटनास्‍थल की ओर दौड़े और उसे लहूलुहान अवस्‍था में उठाकर अस्‍पताल भिजवाने का इंतजाम किया। समय पर इलाज मिलने की वजह से वेंडर की जान बच गई। घटना गुरुवार-शुक्रवार रात करीब एक बजे की है, जो खाली ट्रेन को एक से दूसरी पटरी पर ले जाते समय प्लेटफार्म-चार से पांच के बीच की हुई। वेंडर का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। वेंडर का नाम राजेश चौरसिया बताया जा रहा है, जो रानी कमलापति स्टेशन पर संचालित प्रेम एजेंसी के स्टाल पर नौकरी करता था। स्वजनों ने इस मामले में संबंधित एजेंसी के जिम्मेदारों पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वेंडर रात में प्लेटफार्म से उतरकर शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान खाली ट्रेनों को एक से दूसरी पटरी पर शिफ्ट किया जा रहा था। मामूली अंधेरा था, इसी बीच वह एक चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसे अपने दोनों पैर गंवाने पड़े हैं। घटना के तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने मदद की और उसे तुरंत जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक स्‍थिति को देखते हुए उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वक्‍त पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई है।

Related Articles

Back to top button