ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मध्यप्रदेश

kamal nath के लगातार हमले के बाद CM Shivraj का जबावी हमला, बोले, उनकी कुंठा बोल रही है

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कमलनाथ (kamalnath) के ऊपर तीखा हमला बोला है। दरअसल कमलनाथ को सीएम शिवराज ने बताते हुए कहा कि बुजुर्ग नेता यह उनकी कुंठा बोल रही है। कभी खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हैं, कभी भविष्य वक्ता हो जाते हैं, पंचाग पढ़ने लगते हैं। एक कुंठित व्यक्ति ही इस तरह की भाषा बोलते हैं, देख लूंगा, पीस दूंगा कल के बाद परसो आता है। कमलनाथ जी आप बुजुर्ग नेता है थोड़ा संयम का परिचय दीजिये, उनका वचन पत्र ढोंग पत्र है। आज कल वो रोज एक ट्वीट कर देते हैं। उनके वचन पत्र के वादे उन्होंने पूरे नहीं किये। कोई गली मोहल्ले का कार्यकर्ता ऐसी बात करता है तो ठीक भी लगता है। लेकिन आप एक डिसेंट नेता है, अब फिर सपने दिखा रहे हैं, काठ की हंडी बार-बार नहीं चढ़ती है।

सिंगरौली आ रहे हैं रक्षा मंत्री

सीएम शिवराज ने बताया कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (defence minister rajnath singh) और मैं खुद सिंगरौली जा रहे हैं। यह प्रोग्राम गरीबों की ज़िंदगी बदलने वाला कार्यक्रम है, जिनके रहने को जगह नहीं थी, बढ़ते हुए परिवारों के कारण घर छोटे हो गए। उनके लिए 25,500 प्लॉट्स बांटे जाएंगे। किसान भाई, बहनों के लिए आज 140 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में डाली जाएगी। मेडिकल और माइनिंग कॉलेज (Mining Collage) का शिलान्यास होगा। रेलवे ओवर ब्रिज, सीएम राइस स्कूल का शिलान्यास के साथ ही अन्य योजनाओं के तहत भी हितलाभ भी दिया जाएगा।

उमा भारती मेरी बड़ी बहन जैसी: शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को नितिन गडकरी (Nitin Gadakri) मध्य प्रदेश आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री कल नितिन गडकरी नए मार्गों की सौगात देंगे। वहीं सीएम शिवराज ने उमा भारती (Uma Bharti) से मुलाकात को लेकर कहा कि उमा जी मेरी बहन है और बहुत सम्मानित नेता हैं।

Related Articles

Back to top button