ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

इस मंत्री के शपथ लेने पर खूब बजीं तालियां, साइकिल पर किया था खुद के लिए प्रचार

नई दिल्लीः फूस का घर, आने जाने के लिए साइकिल और पेंशन की राशि को गरीब बच्चों के लिए दे देना। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ओडिशा के सांसद प्रताप सारंगी को अपनी इसी सादगी के लिए जाना जाता है। सारंगी जब गुरुवार को मोदी सरकार में राज्यमंत्री की शपथ लेने आए तो उनके लिए खूब तालियां बजी। अमित शाह ने भी उनके लिए काफी तालियां बजाईं। सारंगी को लोग ‘ओडिशा का मोदी’ कहकर बुलाते हैं। 64 साल के हो चुके प्रताप सारंगी ने कभी साधु बनना चाहा था और वह एकांत जीवन बिताना चाहते थे लेकिन उनका समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उनको मोदी मंत्रिमंडल में ले आया।

सारंगी लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे हैं और इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बालासोर संसदीय सीट से बीजद प्रत्याशी रबींद्र कुमार जेना को 12,956 मतों से हरा दिया। वह दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। जहां लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार जहांगाड़ियों में चुनाव प्रचार कर रहे थे वहीं सारंगी साइकिल पर खुद के लिए प्रचार कर रहे थे

सारंगी ने अपने कार्यकर्त्ताओं पर ज्यादा भरोसा जताया और जीत हासिल की। इतना ही नहीं उन्होंने अपने चुनाव प्रचार में एक पैसा भी खर्च नहीं किया। बदन पर सफेद कुर्ता और हाथ में एक झोला लेकर वह कभी भी लोगों से मिलने निकल पड़ते हैं। 2004 और 2009 में विधानसभा चुनाव जीता लेकिन उनकी सादगी में कोई बदलाव नहीं आया और लोगों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button