ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
विदेश

मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से उज्बेकिस्तान की गई डायवर्ट

रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही एक चार्टर्ड फ्लाइट में बम की सूचना मिली है। विमान को इसके बाद उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, विमान में 240 यात्री सवार हैं। बताया गया है कि यह फ्लाइट दक्षिण गोवा के दबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4.15 बजे लैंड होने वाला था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट AZV2463 जिसका संचालन अजुर एयर की तरफ से किया जाता है, उसे भारतीय हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दबोलिम एयरपोर्ट निदेशक को रात करीब 12.30 बजे एक ईमेल के जरिए इस फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद ही इसे डायवर्ट कराया गया।गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले ही मॉस्को से गोवा आ रही एक फ्लाइट में भी बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। हालांकि, तब बम की सूचना फर्जी निकली थी।

 

Related Articles

Back to top button