ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

बाइक ने मारी चाचा-भतीजे को टक्कर, भतीजे की मौत

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र में रोसरा उड़ना के बीच तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चाचा, भतीजे गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहनिया से लौट रहे थे : पुलिस ने बताया कि रोसरा उड़ना रोड पर हादसा होने की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे, जहां घायल थापक वार्ड पाटन निवासी संतोष काछी 44 वर्ष से बयान लिए गए। संतोष ने बताया कि वह अपने भतीजे सोनू पटेल के साथ बाइक क्रमांक एमपी- 20 एनटी 9989 से अपनी बहन बती बाई पटेल के घर गमी होने के कारण मोहनिया गया था। मोहनिया से पाटन वापस अपने घर लौट रहे थे, बाइक को भतीजा सोनू पटेल चला रहा था वह पीछे बैठा था। जैसे ही रोसरा उड़ना के बीच पहुंचे, तभी जबलपुर की ओर से आ रही बाइक क्रमांक एमपी-20 एनएल-2868 के चालक ने तेज रफ्तर से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह दोनों उछलकर सड़क पर गिरे, जिससे दोनों के सिर, हाथ, पैर में चोटें आई। वहीं आरोपित बाइक चालक अपनी बाइक लेकर भाग गया। सोनू को सिर में अंदरूनी चोट आने से वह बेहोश हो गया

ग्रामीणों ने की मदद : हादसा होता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एंबूलेंस और पुलिस को सूचना दी। उसे और भतीजे सोनू को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पाटन लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद सोनू 24 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपित बाइक चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपित की पतासाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button