ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

एमेच्योर चेस चैंपियनशिप 24 जुलाई से, चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में हिस्सा लेंगे

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा आगामी 24 जुलाई से एमेच्योर चेस चैंपियनशिप (बिलो 1700, बिलो 2000 व बिलो 2300) ओपन एंड गर्ल्स का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। आयोजन सचिव हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलो 2300 व बिलो 2000 की स्पर्धा 24 व 25 जुलाई को रखी गई है। बिलो 2000 की स्पर्धा में अनरेटेड खिलाड़ी से लेकर 1999 रेटिंग तक तथा बिलो 2300 में अनरेटेड से लेकर 2299 रेटिंग तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

बिलो 1700 की चयन स्पर्धा 31 जुलाई से प्रारंभ होगी। इस स्पर्धा में भी अनरेटेड से लेकर अधिकतम 1699 रेटिंग तक के छत्तीसगढ़ प्रदेश के ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन स्पर्धा टोरनेलो फॉर्मेट पर कंप्यूटर व लैपटॉप से खेली जाएगी। मोबाइल का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये रखा गया है तथा प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 23 तारीख रात्रि 12 बजे से पूर्व निर्धारित की गई है

इन सभी कैटेगरी के चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता संबंधी विस्तृत जानकारी खिलाड़ी हेमंत खुटे और सरोज वैष्णव से फोन पर ले सकते हैं।

राज्य शतरंज स्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सीनियर महिला टीम में जिले की दो खिलाड़ियों का चयन हुआ

रिदम सिंघल प्रथम व प्राची यादव द्वितीय स्थान पर रहीं

सीनियर राष्ट्रीय चयन स्पर्धा 22 से 24 जुलाई तक होगी

इसमें राज्य की तरफ से दोनों खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगी

इंटरनेशनल चेस डे स्टेट ओपन ऑनलाइन ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप

अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस आयोजित इस स्पर्धा में भी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में प्रथम रिदम सिंघल रहीं। U19 में जिले के अक्षत महोबिया चैंपियन रहे व रुद्रांश खरे तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में सौम्या अग्रवाल तीसरे स्थान पर थीं। U10 में शुभांग अग्रवाल चैंपियन रहे, बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा अहिरवार द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में उप मुख्य निर्णायक फिडे आर्बिटर रविकुमार और फिडे ऑर्बिटर रोहित यादव थे।

Related Articles

Back to top button