ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: आरती सिंह और विशाल आदित्य सिंह ने शो में की शादी! ऐसे हुआ सेलिब्रेशन

नई दिल्ली। ‘चंद्रकांता’ के लीड एक्टर और डांसिंग रिएलिटी शो ‘नच बलिए 9’ के एक्स कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह ने हाल ही में ‘बिग बॉस 13’ में एंट्री ली है। विशाल के आने से घर में हलचल पैदा हो गई है। जहां एक तरफ उनके आने से कुछ घरवाले इनसिक्योर फील कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि विशाल एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टें हैं, तो वहीं कई कंटेस्टेंट से विशाल की अच्छी दोस्ती हो रही है। जिन कंटेस्टेंट से विशाल की अच्छी दोस्ती देखी जा रही है उनमें से एक है आरती सिंह।

आरती और विशाल के बीच शो में एक अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही है। मंगलवार के एपिसोड में दिखाया गया कि, आरती, शहनाज़ के सामने ये कन्फेस करती हैं कि उनके एक दोस्त ने कहा था कि विशाल ‘बिग बॉस 13’ में आने वाला है, अगर वो आए तो तुम उससे दोस्ती करना। जिसके बाद शहनाज़ ये बात घरवालों के बता देती हैं। इसके बाद घरवालों के दिमाग में एक मस्ती सूजती है और सभी लोग आरती और विशाल की शादी करावाते हैं।

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शादी की एक झलक भी शेयर की है, जिसमें आरती और विशाल के बीच अच्छी कैमिस्ट्री नज़र आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि विशाल आरती से पूछते हैं ‘आरती क्या तुम मुझसे प्यार करती हो’। इसके बाद घरवाले दोनों की शादी करवा रहे हैं। हालांकि ये शादी से लेकर सब कुछ एक मस्ती है। लेकिन इसका वीडियो काफी फनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button