ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
विदेश

बाइडेन प्रशासन का दावा- अमेरिका के लिए भारत महत्वपूर्ण साझेदार

वाशिंगटन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन सहित शीर्ष अमेरिकी नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए एक महत्वपूर्ण दौरे पर वाशिंगटन पहुंचने से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने कहा कि भारत, अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने डोभाल की अगले हफ्ते होने वाली वाशिंगटन यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘भारत कई क्षेत्रों में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है जिनमें व्यापार क्षेत्र भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से इसमें सुरक्षा सहयोग भी शामिल है। इसमें तकनीकी सहयोग भी शामिल है।’’ पटेल ने कहा कि वह आगामी बैठकों के मद्देनजर इस पर अधिक जानकारी नहीं देना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह (भारत-अमेरिका संबंध) हमारे लिए निश्चित रूप से बहुत महत्वपूर्ण है।’’ दोनों देशों ने अभी तक डोभाल की वाशिंगटन यात्रा की घोषणा नहीं की है। पिछले दिनों भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिश्री वाशिंगटन में थे और उन्होंने बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘इंडिया हाउस में भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, प्रिय सहयोगी एवं मित्र विक्रम मिश्री की मेजबानी कर प्रसन्नता हुई…।’’ संधू ने गणतंत्र दिवस पर बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक समग्र रणनीतिक साझेदारी लगातार बढ़ रही है और इसमें मानवीय उद्यम के लगभग सभी क्षेत्रों को शामिल किया गया है जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, परस्पर हितों व विभिन्न मुद्दों पर आधारित पर हैं।

Related Articles

Back to top button