ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज... Ghaziabad Murder Case: खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर मायावती का बड़ा बयान; सरकार को दी सख्त चेता... UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली हुई महंगी; जून के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का झटका, जान... NDA 150th Passing Out Parade: एनडीए की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न; 353 कैडेट्स बने अधिकारी, 18 महिल... IPL 2026 Qualifier 2: रियान पराग ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों डांटा? मैच के बाद वायरल वीडियो... Karuppu Box Office Collection: सूर्या की 'करुप्पु' का धमाका; थलपति विजय की 'सरकार' को पछाड़कर 300 करो... US-Iran Deal: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच व्हाइट हाउस में अहम बैठक; ट्रंप ने डील को लेकर रखी अपनी शर्ते... Bank Holidays June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूर... Instagram Reels New Feature: अब रील्स बनाना होगा और भी आसान; इंस्टाग्राम लाया अपना नया 'टेलीप्रॉम्प्... Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा का व्रत आज, स्नान-दान कल; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
मध्यप्रदेश

इंदौर प्रकरण पर बोले गृहमंत्री नरोत्‍तम, आग लगाने वाली मानसिकता को तहस-नहस कर देंगे

भोपाल ।  प्रदेश के इंदौर शहर में ‘पठान’ फिल्म को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं पर कारवाई में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कुछ मुस्‍लिम युवाओं ने इंदौर में आग लगाने की धमकी दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में अब प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्‍होंने कहा कि इंदौर हो या मध्‍य प्रदेश, यह शिवराज जी की सरकार है और यहां कानून का राज है। यह आग लगाने वाली जो मानसिकता है, उसे हम इस तरह तहस-नहस कर देंगे कि कोई हिम्‍मत नहीं कर पाएगा। इनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो नजीर बनेगी।

पीएफआइ के साथ खड़े होने वालों पर होगी सख्‍त कार्रवाई

वहीं इंदौर में ही कोर्ट कार्रवाई का वीडियो रिकार्ड करने वाली कानून की छात्रा का प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ से संबंध होने की बात सामने आई है। इस मामले पर गृहमंत्री नरोत्‍तम ने कहा कि पीएफआइ हो या अन्य कोई प्रतिबंधित संगठन, इसके साथ जो भी खड़ा होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में संबंधित युवती ने खुद स्वीकार किया है कि वह प्रतिबंधित पीएफआइ औऱ पीस पार्टी के लिए काम करती है। इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इसके साथ और कौन कौन जुड़े है, पता लगाया जा रहा है, पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी।

पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करें राहुल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर के लाल चौक में झंडा फहराने के साथ संपन्‍न हो चुकी है। इसी बहाने नरोत्‍तम मिश्रा ने राहुल गांधी को एक बार फिर घेरा और कहा कि अब तो भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो गया है1 कम से कम अब तो वह बता दें कि उन्‍हें भारत कहां से टूटा हुआ दिखा। नरोत्‍तम ने यह भी कहा कि राहुल को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि उनकी यह यात्रा इतनी शांतिपूर्वक संपन्‍न हुई। यह बड़ी बात है कि राहुल कश्‍मीर में शांति के साथ झंडा फहरा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button