ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उद्यान उत्सव का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को उद्यान उत्सव 2023 को उद्घाटन किया। अमृत उद्यान सहित राष्ट्रपति भवन के उद्यान आम लोगों के लिए मंगलवार से खोले जाएंगे। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदलकर शनिवार को अमृत उद्यान किया गया। यह उद्यान साल में एक बार जनता के लिए खुलता है। इस बार लोग 31 जनवरी से इस उद्यान को देखने जा सकते हैं।उद्यान 26 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। बयान के अनुसार, 28 मार्च से 31 मार्च तक उद्यान विशेष वर्ग के लिए खुला रहेगा। किसानों के लिए 28 मार्च को, दिव्यांगों के लिए 29 मार्च को, रक्षा, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों के लिए 30 मार्च को और आदिवासी महिलाओं तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 31 मार्च को उद्यान खुला रहेगा।

अमृत उद्यान घूमने के लिए लोग अपना स्लाट आनलाइन सुरक्षित करा सकते हैं। हालांकि अगर आप आनलाइन बु¨कग नहीं कर सकते तो फिर आपको सुविधा काउंटर के साथ ही साथ भवन के गेट नं. 12 के पास कियोस्क पर अपना पंजीकरण कराना होगा। अगर आप भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं तो आनलाइन स्लाट बुक करना अच्छा विकल्प है। सभी लोगों का प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नं. 35 से होगी।मालूम हो कि अमृत उद्यान में दुनियाभर के रंग-बिरंगे फूलों की छटा देखने को मिलती है। इस उद्यान को देखने वालों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। यहां के ट्यूलिप और गुलाब के फूलों की छटा पर्यटकों का मनमोह लेती है। इतना ही नहीं उद्यान में लगे फव्वारे भी कमल के आकार के हैं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अमृत उद्यान में कई छोटे-बड़े बगीचे हैं। इस समय यहां पर विभिन्न तरह के फूल खिले हुए हैं।

 

Related Articles

Back to top button