ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

बागियों की जीत पर टिका कर्नाटक में BJP सरकार का भविष्य!

बेंगलूर: कर्नाटक सरकार में सत्तासीन बी.एस. येद्दियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हिलाने के लिए उपचुनाव एक नया भूचाल ला सकता है। अयोग्य ठहराए गए 17 बागी विधायक उपचुनाव में शामिल हो सकेंगे, जिसे कर्नाटक की येद्दियुरप्पा सरकार के लिए राहत की तरह देखा जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की मुहर के बाद कर्नाटक के अयोग्य ठहराए गए विधायकों की खाली हुई 15 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 5 दिसम्बर को होने हैं। चूंकि अब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है, तो उपचुनाव बागियों से ज्यादा भाजपा के लिए जरूरी हैं। भाजपा के लिए कर्नाटक की सत्ता में बने रहने के लिए 15 में से 8 सीटों पर जीतना जरूरी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येद्दियुरप्पा ने कहा कि भाजपा अयोग्य ठहराए विधायकों को उपचुनाव लडऩे के लिए टिकट देगी। उप मुख्यमंत्री अश्वत्थनारायण सी.एन. ने दावा किया कि विपक्षी दलों के नेता 14 नवम्बर को भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने कहा कि यदि भाजपा का कोई सिद्धांत है तो उसे अयोग्य ठहराए गए विधायकों को टिकट नहीं देना चाहिए।

कांग्रेस का 12 सीटों पर जीत का दावा
उधर, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने विश्वास जताया कि कर्नाटक उपचुनावों में उनकी पार्टी 15 विधानसभा सीटों में से 12 पर जीत हासिल करेगी और अगर ऐसा हुआ तो भाजपा की कर्नाटक सरकार के लिए मुश्किल हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा उपचुनाव में 15 में से 10 सीटें आराम से जीत लेगी, क्योंकि भाजपा ने उन्हीं बागी विधायकों को मैदान में उतारा है, जो 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उन सीटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, जो उनके अयोग्य ठहराए जाने से खाली हुई हैं।

14 कांग्रेस के थे बागी 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में अयोग्य ठहराए गए 17 विधायकों में से 14 बागी विधायक कांग्रेस और 3 बाकी विधायक जनता दल सैकुलर (जे.डी.एस.) के थे, जिन्होंने जुलाई में अपने विधानसभा क्षेत्रों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के पश्चात उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इससे पहले राज्य में 3 बड़ी पार्टियों कांग्रेस, जे.डी.एस. ने जहां पार्टी के आंतरिक कारणों व भाजपा ने कोर्ट के फैसले के इंतजार में उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button