ब्रेकिंग
टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम अजब-गजब: रांची के इस स्कूल में सिर्फ 2 बच्चे और 2 शिक्षक, मिड-डे मील का खर्च जारी मुरादाबाद: पति और देवर ने मिलकर की पत्नी व मासूम बेटे की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक वारदात Noida Engineer Death: नोएडा में बिजली के खंभे से करंट लगने के बाद नाले में गिरे इंजीनियर आर्यन की दर... अयोध्या राम मंदिर: चढ़ावे की चोरी के बाद दान में आई कमी, श्रद्धालुओं का भरोसा घटा?
देश

हनीप्रीत ने DGP जेल को लिखा पत्र- राम रहीम से मुलाकात करना मेरा RIGHT

चंडीगढ़: जेेल से बाहर आने के बाद हनीप्रीत की सुनारिया जेल में बंद डेरामुखी गुरमीत राम रहीम से मुलाकात न होने पर उन्होंने अपने वकील के माध्यम से हरियाणा के डी.जी.पी. जेल को पत्र लिखा है।  डी.जी.पी. ने इस पत्र पर कोई फैसला नहीं लिया है। सुना जा रहा है कि हनीप्रीत मुलाकात के लिए अदालत का भी सहारा ले सकती है।

हनीप्रीत ने 2 बार सुनारिया जेल में डेरामुखी से मुलाकात की कोशिश की थी, लेकिन जेल प्रशासन ने बिना विशेष मंजूरी के उन्हें मिलवाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने डी.जी.पी. जेल को पत्र लिखा। हनीप्रीत के वकील डा. ए.पी. सिंह ने पत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि जेल में किसी से मुलाकात करने पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए। रोहतक की सुनारिया जेल में कैदियों से मुलाकात के जो दो दिन फिक्स हैं, बीते गुरुवार और सोमवार को हनीप्रीत ने राम रहीम से मिलने की लगातार कोशिश की, लेकिन जेल के अधिकारियों ने उन्हें राम रहीम से मुलाकात की इजाजत नहीं दी। अब हनीप्रीत ने मुलाकात की इजाजत के लिए हरियाणा के डीजी जेल को पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक डीजी जेल को लिखे पत्र में हनीप्रीत ने राम रहीम से मुलाकात को अपना फंडामेंटल राइट बताया है।

उन्होंने कहा कि हनीप्रीत को जेल में बंद पिता राम रहीम से न मिलने देना मौलिक अधिकारों का हनन है। पत्र के माध्यम से यह पूछा गया है कि उनके मुवक्किल को क्यों बिना किसी ठोस कारण के जेल में मुलाकात से रोका जा रहा है। अगर कोई कारण है तो स्पष्ट किया जाए ताकि हम अदालत का सहारा ले सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button