ब्रेकिंग
CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द...
देश

दिल्ली-NCR में एयर इमरजेंसी: AQI 500 के पार पहुंचा, सभी स्कूल शुक्रवार तक बंद

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद पर एक बार फिर से स्मॉग अपना कहर बरपा रहा है और वायु गुणवत्ता के ‘‘इमरजेंसी ”स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच गया, जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है। आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 564 दर्ज किया गया।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 560 रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिल्ली नेहरू स्टेडियम में एक्यूआई 483 के स्तर को पार कर गया। दिल्ली- एनसीआर और गाजियाबाद में एयर इमर्जेंसी के चलते सभी इलाकों में प्रशासन ने स्कूलों को 15 नवंबर तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। दो सप्ताह में यह दूसरी बार है, जब स्कूलों को भीषण प्रदूषण के कारण बंद करना पड़ा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आशंका जताई है कि अगले दो दिन तक हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं होगा।

आगे बढ़ सकती है ऑड-ईवन योजना
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू की गई वाहनों की ऑड-ईवन योजना की अवधि जरूरत पड़ने पर 15 नवंबर के बाद भी बढ़ाई जा सकती है।

पराली जलाने से गंभीर हुई स्थिति
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के कारण एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ा है और हवा की गुणवत्ता खराब हुई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में कमी और हवाओं की धीमी गति के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में एकत्र हो गए। बादल छाए रहने के कारण यह समस्या और बढ़ गई। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि पिछले एक पखवाड़े के कुछ दिनों में दिल्ली में 40 प्रतिशत तक प्रदूषण पराली जलाने से हुआ लेकिन ‘‘एक दूसरे को दोष देने और कोसने से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि नई प्रौद्योगिकी से पराली जलाए जाने के खतरे को नियंत्रित किया जा सकेगा और प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button