ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

अगले साल गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, PM मोदी ने दिया न्योता

ब्रासीलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोल्सोनारो से मुलाकात की और उन्हें भारत आने का न्योता दिया। मोदी ने मुलाकात के दौरान बोल्सोनारो को 2020 में भारत के गणतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी व्यापक रूप से विस्तार देने पर सहमति व्यक्त की।

मोदी ने कहा कि वह व्यापार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए तत्पर है। उन्होंने कृषि उपकरण, पशुपालन, कटाई के बाद की तकनीक और जैव ईंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में ब्राजील से संभावित निवेश के लिए की रूपरेखा तैयार की। ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने भारत आगमन को लेकर अपनी उत्सुकता का इजहार किया है और मोदी से कहा कि वह एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आएंगे।

दोनों नेताओं ने अंतरिक्ष और रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर भी चर्चा की। इस दौरान मोदी ने भारतीय नागरिकों को बिना बीजा के ब्राजील आने की अनुमति देने के बोल्सोनारो के फैसले का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button