ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

चंद्रयान-2 ने भेजी चांद की 3डी इमेज, लोग बोले- यह ISRO की बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 के टेरिन मैपिंग कैमरा ने चांद की एक 3डी तस्वीर भेजी है। ये तस्वीरें करीब 100 किलोमीटर ऑर्बिट से ली गई हैं। इसरो ने इन तस्वीरों को जारी किया है। इस तस्वीर में चांद पर मौजूद गड्ढे, लावा ट्यूब है जोकि भविष्य में इन्हीं जगहों पर जीवन की संभावना पेदा करता है। लावा ट्यूब के फट जाने से उत्पन्न हुई जगह के साथ कई ऐसी चीजें इन तस्वीरों में हैं, जो भविष्य की रिसर्च के लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं।

वहीं इसरो ने ट्वीट में लिखा कि #चंद्रयान 2 के टीएमसी-2 से ली गई क्रेटर के थ्रीडी व्यू को देखें, टीएमसी-2 से पूरे चांद की सतह का डिजिटल इलिवेशन मॉडल तैयार करने के लिए 5 एम स्पेटियल रिजॉल्यूशन और स्टिरियो ट्रिपलेट (फोर, नाडिर और एफ्ट व्यू) में तस्वीरें ली जा सकती हैं। वहीं चांद की 3डी तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर लोग इसरो की तारीफ कर रहे हैं और इसे वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी बता रहे हैं। बता दें कि चंद्रयान-2 ने तीसरी बार चांद की तस्वीरें भेजी हैं। इससे पहले चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की तस्वीर और चांद की सतह की तस्वीर भेजी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button