ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के लिए अगले माह से जमा होंगे आवेदन : मुख्यमंत्री

विदिश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विदिशा में नर्मदा जयंती के दिन घोषित लाड़ली बहना योजना का स्वरूप उजागर किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ माध्यम और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को दिया जाएगा। इसमें प्रदेश की एक करोड़ महिलाएं लाभान्वित होगी। इस योजना के लिए अगले माह आठ मार्च से आवेदन जमा होंगे। इसके दो माह बाद योजना के तहत चयनित महिला के बैंक खाते में एक हजार रुपये महीना जमा किया जाएगा। राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना पर प्रति वर्ष 12 हजार रुपये खर्च करेगी। सीएम नवीन कृषि मंडी परिसर में आयोजित सीएम जनसेवा अभियान के संभाग स्तरीय स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं की जिंदगी बदल देगी। इस योजना में आयकर दाता परिवारों और पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को छोड़कर सभी वर्गों की महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। चौहान ने बताया कि इस योजना की शुरुआत आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से की जाएगी।योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से योजना के तहत फार्म एकत्रित किए जाएंगे। इस प्रकिया के दो माह बाद यानी जून माह से योजना लागू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने सवा साल के कार्यकाल में गरीब कल्याण की कई योजनाएं बंद कर दी। सीएम कन्यादान योजना के तहत बेटियों का पैसा हजम कर लिया, लेकिन भाजपा की सरकार आते ही इन योजनाओं को फिर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि रविवार से प्रदेश में विकास यात्रा शुरू होगी, जिसमें लोगों को घर पहुंचकर योजना का लाभ दिया जाएगा।

किसानों के खातों में जमा की राशि

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 73 लाख किसानों के बैंक खाते में 1465 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से जमा की। इस दौरान उन्होंने सीएम जनसेवा अभियान के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र भी भेंट किए। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी दिल्ली से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रदेश की तस्वीर बदलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों की जिंदगी को बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में विदिशा जिले के 80 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, सांसद रमाकांत भार्गव सहित जिले के विधायक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button