ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

यूपी के बागपत से कांवड़ यात्रा पर गया इरशाद, समाज के लोगों ने कर दी पिटाई

लखनऊः इन दिनोें कांवड़ यात्रा चल रही है और वहीं दूसरा तरफ एक शख्स धर्म की दीवार तोड़कर कांवड़ यात्रा में गया तो उसके साथ उसी के समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट की। दरअसल, यूपी के बागपत में रहने वाले इरशाद नाम के एक शख्स ने हरिद्वार जाने का फैसला लिया और वो गया भी और साथ ही वहां से जल भी लेकर आया, लेकिन जैसे ही मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इरशाद के साथ मारपीट की। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये दो पड़ोसियों का विवाद है। इरशाद ने कहा कि मैं जल लाने हरिद्वार गया था, जब मैं वापस आया तो मेरे समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और मेरे साथ मारपीट की।

इस मामले में बड़ौत के सर्किल ऑफिसर आरके कुशवाहा ने बताया कि हमे पता चला कि कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद नहीं हुआ बल्कि ये दो पड़ोसियों का निजी विवाद है। हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली में शिव भक्त कांवड़ियों के लिए बनाए गए कांवड़ कैंप का जायजा लिया था।

इस दौरान सीएम के साथ कांवड़ शिविर पहुंचे सीलमपुर के विधायक हाजी इशराक खान ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। विधायक हाजी इशराक खान ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जीटी रोड पर दिलशाद गार्डन स्थित कांवड़ शिविर में शिव भक्त कांवड़ियों के हाथ-पैर दबाए। इसके अलावा विधायक ने कांवड़ियों के साथ अपने दोनों हाथ उठाकर बम-बम भोले और जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button