ब्रेकिंग
Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह Govindpuri Fire Case: दिल्ली अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 ग... TMC Internal Conflict: सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को भेजा कानू... Noida Road Accident: नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी; 14 यात्री घायल Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर सताएगी भीषण गर्मी; 6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ...
मध्यप्रदेश

पत्नी सहित खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी, अब रुपये लौटाने पहुंचे दो लोग

पन्ना: नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी संजय सेठ के द्वारा अपनी धर्म पत्नी मीनू सेठ सहित गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले के बाद सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो और सुसाइड नोट से हड़कंप मच गया था। इसकी वजह य‍ह थी कि संजय सेठ ने आत्मघाती कदम उठाने से पूर्व वीडियो और सुसाइड नोट में 10 नामों का जिक्र किया था जिनसे उन्हें लाखों रुपये मिलने थे। इस घटना के बाद संपूर्ण जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसी बीच 1 फरवरी 2023 को बबलू यादव के द्वारा 6 लाख 75 हजार और नरेंद्र शुक्ला के द्वारा 6 लाख का चेक संजय सेठ के बड़े भाई को सौंप दिया गया है। इनके अलावा अभी भी 8 लोग सामने नहीं आए हैं। हालांकि संजय सेठ के द्वारा वीडियो में कुछ लोगों के नामों का जिक्र किया गया था कि यह लोग आसानी से रुपये दे देंगे पर कुछ लोग मुश्किल देंगे। अब देखना यह होगा कि कितने लोग आसानी से रुपये वापस लौटाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button