ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

इंदौर-भोपाल सहित मध्‍य प्रदेश के सात स्थानों से चलेंगे सी प्लेन

भोपाल। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के सात स्थानों से सी प्लेन चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से सी प्लेन चलाने के लिए स्थानों का चयन कर प्रस्ताव भेजने को कहा है। राज्य सरकार ने केंद्र को प्रदेश के सात स्थानों का चयन कर प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव पर सहमति बनती है तो केंद्र सरकार की मदद से निजी विमानन कंपनी द्वारा सी प्लेन से हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। सी प्लेन के शुरू होने से मध्य प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी सी प्लेन से आए थे अहमदाबाद

वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में सी प्लेन चलाने की शुरुआत की थी। मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए सी प्लेन से अहमदाबाद आए थे। अब प्रधानमंत्री की पहल पर मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी सी प्लेन चलाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। भूमि और पानी दोनों में आसानी से उड़ान भर सकता है सी प्लेन – सी प्लेन को उड़ान भरने एवं नीचे उतरने के लिए हवाई अड्डा या हवाई पट्टी की आवश्यकता नहीं होती। सी प्लेन भूमि और पानी दोनों में उड़ान भर सकता है और दोनों जगह लैंड भी कराया जा सकता है। इस प्लेन को उड़ान भरनें के लिए बहुत लंबे रनवे की जरूरत नहीं होती है। यह प्लेन सिर्फ 300 मीटर लंबे रनवे से ही उड़ान भर सकता है। इसके लिए सिर्फ फ्लोटिंग जेट्टी की जरूरत होती है।

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चलाया जाएगा सी प्लेन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छोटे नगरों को बड़े शहरों से जोड़ने और आम नागरिक को भी हवाई सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उड़ान योजना शुरू की गई थी। इसी के अंतर्गत रीजनल कनेक्टिविटी स्क्रीम संचालित है। इस स्कीम के अंतर्गत हवाई यात्रा के दौरान जो सीटें रिक्त रह जाती हैं, उनके नुकसान की भरपाई के लिए रिक्त सीटों पर सब्सिडी दी जाती है। इससे कम वितीय जोखिम में भी विमानन कंपनी हवाई सेवा उपलब्ध कराती है। वर्तमान में ग्वालियर में इस स्कीम के तहत हवाई सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

इन सात स्थानों से चलाया जाएगा सी प्लेन

– कोलार बांध भोपाल से इंदौर और हनुवंतिया

– यशवंत सागर बांध इंदौर से हनुवंतिया

– तवा बांध होशंगाबाद से इंदौर

– इंदिरा सागर बांध हनुवंतियां खंडवा से भोपाल

– तिगरा बांध ग्वालियर से भोपाल

– बरगी बांध जबलपुर से भोपाल और इंदौर

– गांधी सागर बांध मंदसौर से इंदौर

Related Articles

Back to top button