ब्रेकिंग
MCB News: घटई की ओदारी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन ने जब्त की पोकले... छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना का लिया फीडबैक, कोसला में हाई स्कूल भवन का एला... Bastar Weather Update: दंतेवाड़ा और जगदलपुर में आंधी-बारिश से गिरा पारा; बीजापुर में आकाशीय बिजली से... Kawardha Crime News: कवर्धा के जंगल में अर्धबेहोश मिली नाबालिग, शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरो... मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: कुवांरपुर रेंज में फिर दिखा तेंदुआ; 5 मई को बुजुर्ग की जान लेने के बाद ग्... Railway Job Fraud: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी, CBI ने इंटरनेशनल रेफरी और महिला वेटलिफ्टर को किया ... Kawardha Police Suicide: कवर्धा में लापता हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश PSPCL Meter Tender Controversy: पंजाब पावरकॉम के 1000 पावर क्वालिटी मीटर टेंडर पर उठे सवाल, CMD से ब... Punjab Weather Alert: पंजाब के 6 जिलों में अगले 20 घंटे भारी! मौसम विभाग का आंधी-तूफान, बारिश और ओला... PSEB Re-evaluation 2026: पंजाब बोर्ड ने जारी किए री-इवैल्यूएशन के नए नियम, 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन का ...
देश

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7000 लोगों को न्योता, सामने आई इनविटेशन कार्ड की तस्वीर

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7000 लोगों को न्योता भेजा गया है. कल यानी रविवार की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर मोदी का शपथ ग्रहण होगा. पीएम के शपथ ग्रहण के आमंत्रण की तस्वीर सामने आई है. नरेंद्र मोदी कल लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शुक्रवार को उन्हें एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया था. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

इसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें रविवार को सरकार बनाने का न्योता दिया. मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. इसको लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गिए हैं. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है.

इन देशों के मेहमान शपथ ग्रहण में शामिल

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामखेलावन को आमंत्रित किया गया है.

दिल्ली नो फ्लाइंग जोन घोषित

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है. 9-10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू रहेगी. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात होंगी. NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर की तैनाती होगी.

एनडीए ने हासिल किया बहुमत, 293 सीट मिली

लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को इस बार बहुमत नहीं मिल पाई. हालांकि, एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया. NDA को 293 सीटें मिलीं. इनमें से बीजेपी के खाते में 240 सीटें आईं. उधर, इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिलीं. इसमें कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की.

Related Articles

Back to top button