ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...
मनोरंजन

प्राइज मनी के लिए आपस में भिड़े घरवाले, टीम बी ने जीता टास्क का पहला राउंड

Bigg Boss 16: बिग बॉस जैसे जैसे समापन की ओर बढ़ना इस रियलिटी शो में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ताजा एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को प्राइज मनी 50 लाख करने का फिर से मौका दिया। बिग बॉस सभी को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और बताते हैं कि कुछ लोग इस प्राइज मनी को बढ़ाकर अपने घर 50 लाख ले जा सकते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि टीम ए में मंडली होगी और टीम बी में प्रियंका, अर्चना और शालीन होंगे। शो में आगे बिग बॉस सभी को इस टास्क का नियम बताते हैं कि टीम बी को एक्टिविटी एरिया में बंधेे हारनेस को एक घंटे तक पकड़े रहना है।

इस दौरान टीम ए को अपने विरोधी को नाकामयाब करना है। बिग बॉस आगे बताते हैं कि इस टास्क को जो भी टीम जीतेगी उसकी प्राइज मनी 50 लाख हो जाएगा। इसके बाद बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि इस टास्क के लिए एक सदस्य एक्सट्रा हैं तो सभी आपसी सहमति से तय कर ले कि कौन बाहर बैठेगा। इसके बाद टीम ए से शिव, स्टैन और निमृत टास्क में भाग लेने के लिए तैयार हो जाते हैं। शो में आगे टास्क शुरू हो जाता है। पहला बजर बजता है और प्रियंका, शालीन और अर्चना सेफ्टी एक्सपर्ट्स के पास जाकर तैयार हो जाते हैं। टास्क शुरू होता है।

शिव, स्टैन और निमृत विरोधी टीम को टॉर्चर करना शुरू कर देते हैं। शालीन, प्रियंका और अर्चना पर शिव, स्टैन और निमृत हेयर क्रीम से लेकर पानी और बाकी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इतने टॉर्चर के बाद भी टीम बी के सदस्य मजबूती से बजर को पकड़कर खड़े रहते हैं। इस दौरान प्रियंका शिव के लगातार पानी फेंकने से परेशान हो जाती हैं उन्हें मना करती हैं। हालांकि, टीम बी इस कार्य का पहला राउंड जीत जाती है। बिग बॉस बताते हैं कि इस शो का अगला राउंड कल यानी गुरुवार को होगा।

 

Related Articles

Back to top button