ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम में गिरावट

इंदौर। शादियों का सीजन नहीं होने से गहनों में उपभोक्ता ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है। ज्वेलर्स भी ऊंचे दामों की वजह से बुलियन खरीदारी में रुचि कम ले रहे हैं। इससे गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों मे आंशिक गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में सोना कैडबरी घटकर 60725 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 175 रुपये घटकर 73175 रुपये प्रति किलो रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों और सटोरियों की बिकवाली बढ़ने के कारण वायदा भी कमजोर रहा। ज्वेलर्स का कहना है कि सोना और चांदी मे ज्यादा मंदी की उम्मीद नहीं है, क्योंकि अक्टूबर के मध्य से बाजार में ग्राहकी का माहौल बनने लगेगा। कामेक्स सोना ऊपर में 1931 तथा नीचे में 1923 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.26 व नीचे में 23.02 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60725 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60700 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55600 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 60775 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73175 रुपये, चांदी टंच 73375 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73400 रुपये प्रति किलो बोली गई। बुधवार को चांदी 73350 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60850 रुपये तथा सोना रवा 60750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73550 रुपये तथा चांदी टंच 73450 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60750 तथा सोना रवा 60700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73400 रुपये तथा टंच 73500 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button