ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
मनोरंजन

जल्द 900 करोड़ पार होगी शाह रुख की फिल्म ‘पठान

शाह रुख खान की पठान दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म ने घरेलू से लेकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस तक, हर जगह अपने ड्रीम रन के साथ सुनामी ला दी है। एसआरके, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर स्पाई ड्रामा ने 850 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड काफी पहले तोड़ दिया और अब इसकी नजर 900 करोड़ के आंकड़े पर टिकी है।सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने शानदार सफर को जारी रखा है। हालांकि रिलीज के 16 दिन बाद फिर की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बावजूद इसके, पठान का  प्रदर्शन ताबड़तोड़ रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पठान ने 16वें दिन 458.95 करोड़ का बिजनेस किया। शाह रुख खान को चार साल बाद पर्दे पर देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं। सिनेमाघरों में लंबी कतारों का सिलसिला अभी भी चल रहा है।दुनियाभर में फिल्म ने 880 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार तक फिल्म 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी।

फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी और ये दुनियाभर में हिंदी भाषा में कमाने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई। शाह रुख की पठान ने यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 को कब का धूल चटा दिया और अब बारी है एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ की। बता दें कि बाहुबली 2 ने हिंदी भाषा में 510 करोड़ का कारोबार किया था।अपने इस ग्रैंड कमबैक से शाह रुख खान काफी खुश होंगे। उनकी आने वाली फिल्मों में एटली की जवान और राजकुमार हिरानी की डंकी शामिल है। पठान के लिए किंग खान ने नो प्रमोशन पॉलिसी अपनाई थी, जो कि सफल भी हुई। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाली फिल्मों के लिए उनके पास क्या नई स्ट्रेटेजी होती है। फिलहाल पठान के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है, ऐसे में इसकी कमाई का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button