ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

दिल्ली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, 2 शातिर बदमाश ढेर और 2 पुलिसकर्मी हुए घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गए, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों बदमाश लूट समेत कई मामलों में शामिल थे और लंबे समय से दोनों की तलाश थी। जागरण संवाददाता के मुताबिक, बदमाशों की पहचान आमिर और राजमन के रूप में हुई है। आमिर लोनी का और राजमन रोहिणी का रहने वाला था। दोनों यहां एक मकान में छिपे हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को ढेर कर दिया। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, कारतूस के साथ डेढ़ लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। आशंका है कि दोनों लूटपाट की वारदात कर यहां पहुंचे थे। जानकारी सामने आ रही है कि रोहिणी जिले की पुलिस टीम बेगमपुर से इनका पीछा करते हुए खजूरी पहुंची थी। यहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसके बाद एनकाइंटर में दोनों मारे गए।

टिल्लू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के कराला गांव में बीते महीने गैंगवार के दौरान नितेश नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कंझावला थाना पुलिस ने सुनिल उर्फ टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों की पहचान हरियाणा के सोनीपत के शास्त्री पार्क निवासी अक्षय व पोस्ट आफिस पार्क निवासी सूरज उर्फ गोलू के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से पिस्टल, दो कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद की गई है। बदमाशों ने युवक की इसलिए हत्या की थी क्योंकि नितेश के बड़े भाई प्रवेश ने पिछले वर्ष साथियों के साथ मिलकर टिल्लू गैंग के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस फरार तीन आरोपितों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल के अनुसार, 31 जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे कराला के आनंदपुर धाम में गैंगवार के दौरान नितेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नितेश की भाभी प्रीति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान यह भी पता चला कि प्रवेश गोगी गैंग का सदस्य है।

Related Articles

Back to top button