ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

मुरैना में दो समुदाय में झड़प, तनाव के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात

मुरैना । मुरैना शहर के इस्लामपुरा में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में फायरिंग और पथराव हो गया।करीब आधा घंटे तक एक पक्ष सड़क से फायरिंग करता रहा तो दूसरी ओर से मकानों की छतों से महिला-पुरुषों ने फायरिंग कर रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव व फायरिंग इतनी हुई कि पूरी सड़क ईंट-पत्थरो से भर गई। सड़क पर कईयों कारतूस बिखरे मिले। इस्लामपुरा, गंदी पोखर निवासी 22 वर्षीय अनीष पुत्र नवाब खांन की शुक्रवार की सुबह 10 से 12 युवकों ने बुरी तरह पिटाई लगा दी। पिटाई से घायल अनीष अस्पताल में भर्ती है। बताया गया है, कि इस्लामपुरा की मुस्लिम बस्ती के युवकों ने कुछ दिन पहले एक राठौर युवक की पिटाई लगा दी, इसी के बदले में अनीष पर हमला हुआ। यह विवाद रात 8 बजे के करीब ऐसा बढ़ा कि मुस्लिम बस्ती में 35 से 40 नकाबपोश युवक कट्टे व बंदूकें लेकर घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव करने लगे। यह देख मुस्लिम बस्ती के युवकों ने भी जवाब में पथराव व फायर किए हैं। घरों की छतों से महिला-पुरुषों ने फायरिंग कर रहे लोगों पर पथराव किया। फायरिंग और पथराव का यह घटनाक्रम आधा घंटे तक चला।इसके डर से लोग घरों में दुबक गए। अधिकांश खंभों के स्ट्रीट लाइट व घरों के बाहर लगे बल्ब फायरिंग व पथराव में फूटने से पूरी गली में अंधेरा पसर गया है।इकबाल खान के घर का छज्जा तक टूट गया। गली में बड़े-बड़े पत्थर, ईंट व जहां-तहां कारतूस बिखरे मिले। सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सिंह, कोतवाली, स्टेशन रोड व सिविल लाइन थाने की टीमों को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को स्थानीय लोगों ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं, जिनमें पथराव व फायरिंग करते हुए भीड़ दिख रही है।

Related Articles

Back to top button