ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मनोरंजन

फिनाले से पहले ही इस खिलाड़ी ने जीत ली है जंग

बिग बॉस 16 के फिनाले में अब बस दो दिन ही बचे हैं। इस वीकेंड पर ग्रैंड फिनाले होने वाला है। जिसे खुद सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। सलमान खान के साथ ग्रैंड फिनाले का मजा दोगुना होने वाला है। लेकिन फिनाले से पहले ही लोगों को उनका विनर मिल गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर तीन नाम रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। एक एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी।खबरों की मानें तो, कई पोल्स ने पहले ही विनर के नाम की घोषणा कर दी है। जहां कुछ यूजर्स का मानना है कि शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं एक कंटेस्टेंट्स ऐसा भी है जो खरोश की चाल के साथ ये ट्रॉफी अपने नाम कर सकता है। मिली जानकारी के अुसार एमसी स्टैन भारी-भरकम वोटिंग के साथ लीड कर रहे हैं। एक खबर में ज़ूम एंटरटेनमेंट ने ये खुलासा किया है कि किस कंटेस्टेंट को अभी तक कितने वोट मिले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक एमसी स्टैन को 61.62% (166,812Votes) पाकर पहले नंबर पर हैं, वहीं दूसरे नंबर पर शिव ठाकरे हैं जिन्हें 22.03% (59,645votes), तीसरे नंबर पर प्रियंका चाहर चौधरी 11.5% (31,127 votes), प्रियंका के बाद अर्चना का नंबर है और पांचवे नंबर पर शालीन भनोट का नाम है। यानी इस वोटिंग के आधार पर एमसी स्टैन के आसपास तक कोई नहीं हैं। जिसके चलते ये माना जा रहा है कि एमसी इस शो के क्लियर विनर हैं।

इतना ही नहीं शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के चाहनेवाले भी ट्विटर पर लगातार उन्हें ही विनर बताते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले इस शनिवार और रविवार को होने जा रहा है। इस फिनाले को दो पार्ट में डिवाइड किया गया है। जिसमें कई सारी मजेदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिलने वाली हैं। हालांकि शो का असली हकदार कौन होगा ये तो ग्रैंड फिनाले में ही पता चलेगा।

 

Related Articles

Back to top button