ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...
देश

जिला अस्पताल में मरवाही विधायक ने सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण के बीच गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को चिकित्सा के क्षेत्र में एक और सौगात मिली है। मरवाही विधायक डा. केके ध्रुव ने गुरुवार को जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला बनने के बाद हमारे क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है और धीरे धीरे जिला के सारे संसाधन जिले में आ रहा है। सोनोग्राफी की मशीन लगने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला चिकित्सालय सेनेटोरियम गौरेला में सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ करते हुए विधायक डा. केके ध्रुव ने कहा कि 150 किलोमीटर दूर जाने से बचत होगी और कोरोना महामारी के समय जिले में ही सोनोग्राफी की मशीन होने से जिलेवासियों को आने जाने में कही परेशानी नहीं होगी।

सिविल सर्जन डा. कौशल प्रसाद ने बताया कि अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन को ही सोनोग्राफर कहा जाता है। पैरामेडिकल क्षेत्र के ये पेशेवर कुछ विशेष उपकरणों की मदद से मरीजों के रोगग्रस्त अंगों की तस्वीरें लेते हैं। इसके लगने से हम सब को इलाज में सुविधा होगी और कई बड़े इलाज हमारे जिला में ही हो सकेगा।

मरवाही विधायक ने कहा कि ये जिलेवासियों की लिये बहुत बड़ी सौगात है। नया जिला बनने के बाद धीरे धीरे हमारा जिला स्वस्थ की दृष्टिकोण से विकसित हो रहा है। कुछ दिनों में वेंटिलेटर भी लग जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बहुत लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button