ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

विपक्ष कर रहा वायनाड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, जानिए क्या है प्रावधान

केरल के वायनाड में आई आसमानी आफत में करीब 300 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो गई है. कई घर तबाह हो गए, तबाही के इस मंजर को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरने का काम किया है. विपक्ष का कहना है कि वायनाड की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए. कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी जो वायनाड के सांसद भी रहे वो लगातार इस मांग को उठा रहे हैं कि वायनाड की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए.

हालांकि, केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत ऐसी कोई अवधारणा मौजूद नहीं है, जिसके चलते प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए.

2013 में भी उठी थी मांग

साल 2013 में जिस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय भी जब विपक्ष ने एक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई थी तो उस समय के तत्कालीन गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा था कि प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है.

मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने अपने जवाब में कहा, भारत सरकार गंभीर आपदा का निर्णय मामले के आधार पर करती है, इसमें समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार की क्षमता को भी ध्यान में रखा जाता है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि गंभीर प्रकृति आपदा के समय प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) (NDRF) से सहायता देने पर भी विचार किया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर बचाव और राहत के लिए राज्य सरकारें मुख्य रूप से जिम्मेदार होती हैं.

बीजेपी ने किया पलटवार

इससे पहले भी जब विपक्ष ने यह मुद्दा उठाया था तो बीजेपी ने उन्हें जवाब दिया था. विपक्ष लगातार बीजेपी को वायनाड की आपदा को राष्ट्रीय आपदा बनाने को लेकर घेर रहा था, जिसको लेकर बीजेपी के नेता वी मुरलीधरन ने मुल्लापल्ली रामचंद्रन का 2013 का संसद का यह बयान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया था. वी मुरलीधरन ने कहा था, केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत राष्ट्रीय आपदा की अवधारणा मौजूद नहीं है, यह तथ्य यूपीए सरकार के कार्यकाल से ही रहा है.

Related Articles

Back to top button