ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद, जामुन और इमली के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, जामुन और इमली के पौधे लगाए। कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकली अशोकनगर की मुस्कान रघुवंशी ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी मौजूद रहे। मुस्कान ने कश्मीर स्थित सीआरपीएफ के सिंदरा केम्प से साइकिल यात्रा आरंभ की है। उनका 25 दिन में कन्याकुमारी तक की यात्रा पूर्ण करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ इंदौर की पत्रकार ऋतु साहू ने अपनी सात वर्षीय भतीजी कु. दक्षिता साहू के जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। कु. दक्षिता ने पौध-रोपण, नारी शक्ति को समर्पित करते हुए “या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता” श्लोक का वाचन किया। पत्रकार हरिओम पस्तोर ने अपने जन्म-दिवस पर तथा अमरजीत झा और अल्पना झा ने विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया।

मुस्कान के साथ परिजन ममता रघुवंशी, सर्व राजकुमार रघुवंशी, चंद्रशेखर रघुवंशी, तनुज और विक्कू ने भी पौध-रोपण किया। ऋतु साहू के साथ उनकी माता गुड्डी साहू तथा प्रकाश साहू व शर्मिला साहू ने पौधे लगाए। पत्रकार हरिओम पस्तोर के साथ राकेश नारायण तथा मनोज जैन, स्पर्श जैन, आयुष जैन, मनु जैन, सीमा व सानवी जैन ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ पत्रकार धमेन्द्र पैगवार, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल पैगवार, सिद्धार्थ पैगवार, विक्रांत पैगवार भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button