ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
धार्मिक

तरक्की और धन के सारे रास्ते खोल देंगे मां कलिका से जुड़े ये उपाय

काली माता को बुराई का विनाश करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है। मां काली की पूजा करने वाले भक्तों को जीवन में कभी भी भय का सामना नहीं करना पड़ता और उनके आशीर्वाद से व्यक्ति हमेशा दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करता है।

काली माता को प्रसन्न कर के तमाम तरह की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। माता का स्वरूप चाहे गुस्से वाला हो लेकिन मां काली की अपने भक्तों के प्रति बहुत ही दयालुता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना होती है। मां काली को बहुत ही आसान तरीके से खुश किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि कौन से उपाय करने से मां को प्रसन्न कर तरक्की और धन के रास्ते खोले जा सकते हैं।

मां काली को खुश करने के उपाय:

नौकरी में तरक्की पाने के लिए : करियर में अगर रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है तो मां काली को गुड़ का भोग लगाएं क्योंकि उन्हें गुड़ बहुत प्रिय है। आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए गरीबों को गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां सारी रुकावटों को दूर करती हैं।

बीमारियों को दूर भगाने के लिए: अगर बीमारियां आपका दामन पकड़ कर बैठ गई हैं तो शनिवार को मां काली के मंदिर जाकर उनके बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

Maa kali Mantra मंत्र: ।। ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हलीं ह्रीं खं स्फोटय क्रीं क्रीं क्रीं फट ।।

परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए इस मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करना चाहिए।

शत्रु से पीछा छुड़ाने के लिए: मां काली मुश्किल समय में अपने भक्तों का साथ नही छोड़ती। अगर किसी का शत्रुओं से पाला पड़ गया है तो मां के मंदिर में सुबह और शाम आटे का दो मुंह वाला घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शत्रु भी मित्र बनने के लिए मजबूर हो जाएगा।

पूजा घर में न रखें ये तस्वीर: वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व कोने में भगवान का मंदिर स्थापित करना सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें होती हैं, जिन्हें कभी भी पूजा घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु विद्वानों के अनुसार रौद्र रूप में राक्षसों का संहार करते हुए मां काली की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इस तस्वीर में मां काली अत्यंत गुस्से में दिखाई देती हैं। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का संचार होता है। दक्षिणा काली या महाकाली के चित्र को स्थापित किया जा सकता है। श्मशान काली की पूजा आमतौर पर तांत्रिकों द्वारा कब्रिस्तान में की जाती है।

Related Articles

Back to top button