ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
दिल्ली/NCR

मोहित हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाडी से काटकर की थी हत्‍या

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने 26 अक्तूबर को लाठी-डंडों और कुल्हाडी से काटकर की गई मोहित यादव की हत्या के मामले में न्यू भूपानी क्षेत्र निवासी आकाश तथा विनय को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। अब तक ग्यारह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इससे पहले मुख्य आरोपी करण तथा उसके पिता मुकेश, राहुल विशाल कुणाल सुमित, शुभम निशांत तथा संजय को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में सात अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी हैं।

आरोपी आकाश केबल कंपनी में काम करता है जबकि विनय 12वीं कक्षा में पढ़ता है। 25/26 अक्तूबर की रात आरोपी और उसके 17-18 अन्य साथियों ने कुल्हाड़ी लाठी व डंडों से चोट मारकर मोहित और साथी नवीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मोहित और नवीन को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। मोहित की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

 मोहित के खिलाफ भी थाना भूपानी में लड़ाई झगड़े और झपटमारी इत्यादि के पांच केस दर्ज हैं। इसके अलावा थाना खेड़ी पुल में भी हत्या, झपटमारी, लड़ाई झगड़ा और अवैध हथियार सहित चार केस दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button