ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में साल-दर-साल कम हो रहा है प्रदूषण

दिल्ली । दिल्ली में प्रदूषण लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बना हुआ है, जिससे पार-पाने में सरकार अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। दिल्ली के प्रदूषण में हो रहे लगातार सुधारों पर अब सीएम केजरीवाल ने अपनी पीठ थपथपाते हुए खुशी जाहिर की है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक मीडिया रिपोर्ट को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए खुशी जाहिर कर लिखा, रियल टाइम के आधार पर प्रदूषण की पहचान करने के हमारे नए प्रयास ने परिणाम दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदूषण के खिलाफ ऐसा प्रयास भारत में पहली बार हो रहा है। हम बेहतरीन तकनीक और बेहतरीन दिमागों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बता दें,पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके को प्रदूषण के स्तर को लेकर हॉटस्पॉट बनाया गया था। अब प्रदूषण स्रोतों को मैप करने के लिए पर्यावरण विभाग ने एक सर्वे में खुलासा किया है कि प्रदूषण में अब साल-दर-साल सुधार हो रहा है। सर्वे में बताया गया है कि सर्वे में नवंबर, 2022 में विभाग ने कच्ची सड़कों, डीजल जेनरेटर सेटों, गड्ढों, कचरे के ढेर, सड़कों की धूल और निर्माण स्थलों सहित प्रदूषण के स्रोतों पर नकेल कसने की कवायद शुरू की थीं।पर्यावरण मंत्री राय ने बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर विंटर एक्शन प्लान से संबंधित कुछ प्रमुख जानकारियां साझा करते हुए बताया कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहा है।

हमारी सरकार बनने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए लगातार काम किए हैं।उन्होंने बताया कि अब अच्छे, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी के दिनों की संख्या 2016 के मुकाबले 109 से बढ़कर 2022 में 160 हो गई है। इसके साथ ही सबसे गंभीर श्रेणी की संख्या में भी 2016 से 2022 के बीच गिरावट दर्ज की गई है। 2016 में जहां 26 दिन थे अब वह 2022 में घटकर केवल 6 दिन रह गए हैं, इस प्रकार इसमें 77 प्रतिशत की कमी आई है।हवा की गति कम होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में एक दिन बाद ही हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच गई। फरीदाबाद व गुरुग्राम में भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। दिल्ली से सटे एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।

 

Related Articles

Back to top button