ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
दिल्ली/NCR

नोएडा में गैस सिलेंडर फटने से छह लोग झुलसे, एक नवजात समेत दो बच्चों की मौत

नोएडा के सेक्टर-8 स्थिति झुग्गी में सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिसमें जलकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, नोएडा में शनिवार देर रात करीब 02:52 बजे थाना फेस-1 के डी-221 सेक्टर-8 पक्की झुग्गी झोपड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, आग की सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस की दो यूनिट घटनास्थल पर रवाना हुईं और मात्र चार मिनट में घटना स्थल पर पहुंच गई, वहां जा कर देखा तो घरेलू गैस सिलेंडर फटने से परिवार के छह लोग झुलस गए थे, जिन्हें तत्काल पुलिस बल द्वारा जिला अस्पताल निठारी भेजा गया, जिसमें से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो बच्चे की मौत हो गई। मृतकों में 12 साल का बच्चा और 12 दिन की नवजात लड़की शामिल है। अन्य घायल चार लागों को सफदरगंज दिल्ली के लिये रेफर कर दिया गया है।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण गैस सिलेण्डर में लीकेज की वजह से आग लगना प्रतीत हो रहा है। थाना फेस 1 पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button