ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
मध्यप्रदेश

विदेशी मेहमानों से बोले मुख्यमंत्री- सबसे स्वच्छ शहर में आपका स्वागत है

इंदौर  ।   इंदौर में सोमवार से जी-20 कृषि समूह की बैठक शुरू हुई। इसमें जी-20 के 19 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के अलावा 10 विशेष आमंत्रित देश और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 100 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। तीन दिन विभिन्न देशों के प्रतिनिधि कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसमें शामिल होने मुख्यमंत्री भी इंदौर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने विदेशी मेहमानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा है अतिथि देवो भव:। देश के सबसे स्वच्छ शहर में आपका स्वागत है। वसुदेव कुटुम्बक, सारी धरती एक परिवार है। हम सब एक एक है । यह सोच वर्षों से भारत की है।

मैं खुद खेत पर जाकर नवाचार का प्रयास करता हूं

भारत कहता है जियो और जीने दो। वर्ष 2030 तक 345 मिलियन टन खाद्यान की मांग हो जाएगी। खाद्य की जरूरतों को पूरा करने के समृद्ध प्रयास करें। मैं खुद भी किसान हूं। महीने में एक बार अपने खेत पर जाता हूं और कृषि में नवाचार करने का प्रयास करता हूं। उत्तम खेती मध्यम बान। निषिद चाकरी भीख निदान की कहावत है। अगर उत्पादन बढ़ाना है तो नए बीज पर अलग-अलग तकनीक का इस्तेमाल निरंतर करते रहना होगा। कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रतिनिधियों का एयरपोर्ट से होटल तक पांरपरिक नृत्य और मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। प्रदेश की कृषि संस्कृति के दर्शन कराने के लिए आयोजन स्थल पर छोटा गांव तैयार किया गया है। वहीं, प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की कृषि व वन संपदा प्रदर्शित की गई है। 13 से 15 फरवरी तक यह बैठक बायापास स्थित ग्रांड शेरेटन होटल में होगी। बैठक से पहले प्रतिनिधि 13 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से हेरिटेज वाक में शामिल हुए। दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे हैं। वे कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। दोपहर दो बजे कृषि समूह की बैठक की घोषणा होगी और अपर सचिव कृषि डा. अभिलाक्ष लिखी स्वागत संबोधन करेंगे। उपहार में मोटे अनाज के हैम्पर्स, बांस की चटाई, चंदेरी शाल और गौंड पेंटिंग प्रतिनिधियों को दी जाएगी। बता दें कि जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। इसमें 19 देश सदस्य है। इसकी अध्यक्षता 30 नवंबर 2023 तक भारत के पास है। भारत में 55 स्थानों पर जी-20 की बैठक होनी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनवरी में जी-20 समूह की बैठक आयोजित हो चुकी है। अब इंदौर में कृषि समूह की बैठक आयोजित हो रही है।

इन देशों के प्रतिनिधि होगे शामिल

इसमें 19 सदस्य देश इंडोनेशिया, ब्राजील, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका, तुर्किये, यूके, यूएसए के अलावा 10 आमंत्रित देश बांग्लादेश, मिस्र, मारीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान,सिंगापुर, स्पेन, यूएई, वियतनाम के प्रतिनिधियों के अलावा विश्व बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक सहित 10 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सभी प्रतिनिधियों के भोजन में मोटे अनाज बाजरा, रागी, ज्वार, कुटकी के पकवान भी शामिल रहेंगे।

यह रहेगा आज का कार्यक्रम

सुबह 8.30 बजे हेरिटेज वाक राजवाड़ा
दोपहर 1 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ
दोपहर 1.30 मुख्यमंत्री का संबोधन
दोपहर 1.45 मुख्यमंत्री प्रेस से चर्चा करेंगे
दोपहर 2.00 पहला साइड इवेंट होगा
शाम 4.15 दूसरा साइड इवेंट
शाम 7.30 सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज

Related Articles

Back to top button