ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
राज्य

आरा सदर अस्पताल के आयुर्वेदिक औषधालय केन्द्र के भवन में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख

 बिहार : आरा सदर अस्पताल में आज उस वक्त अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया जब रविवार की देर शाम अचानक अस्पताल के जिला संयुक्त औषधालय भवन में आग लग गई। हालांकि आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं जिला संयुक्त औषधालय में लगी भीषण अगलगी की घटना की जानकारी जैसे ही वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और अस्पताल कर्मियों को लगी उनके द्वारा तुरंत इसकी तत्काल सूचना अग्निशमन विभाग और अस्पताल के वरीय अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गई।

शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रविवार की देर शाम जिला संयुक्त औषधालय के भवन में अचानक धुआं निकलते दिखाई दिया। फिर कुछ ही देर बाद औषधालय केंद्र के भवन में आग की ऊंची ऊंची लपटें दिखाई देने लगी। जिसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने इसकी तत्काल सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जहां अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच आग पर काबू करने का प्रयास में जुट गई। अगलगी की इस घटना में औषधालय केंद्र के कमरे में रखी दवाइयां और कागजात भी जलने की बात कही जा रही है। वहीं अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ नरेश प्रसाद क कहना है कि जिस जिला संयुक्त औषधालय में आग लगी है, उसका ताला बंद था और अचानक आग लग गई है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लोग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। इस अगलगी में क्या और कितने की क्षति हुई है फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button