ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
विदेश

Coronavirus News Live: इराक में छठा मामला सामने आया, ईरान से लौटा था युवक

नई दिल्ली। इराक में कोरोना वायरस का छठा मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार बगदाद में एक युवक इससे संक्रमित पाया गया है, जो हाल में ही ईरान से लौटा था। देश स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। चीन ने गुरुवार को कोरोना वायरस से 29 और लोगों की मौत की जानकारी दी। यह लगभग पिछले एक महीने यह एक दिन मौत का सबसे आंकड़ा है। चीन में अबतक 2,744 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य विभाग ने दी। वहीं दक्षिण कोरिया में 334 नए मामले सामने आए हैं। यहां पीडितों की संख्या 1,595 हो गई है। चीन के बाद कोरोना वायरस का यहां सबसे ज्यादा मामला सामने आए हैं। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के पहले दो मामले सामने आए हैं।

चीन में कोरोना वायरस के 78,500 मामले 

चीनी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोरोना से  29 और लोगों की मरने की जानकारी दी। इससे पहले चीन में 29 जनवरी को 26 लोगों की मौत हुई थी। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार इस वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली है। देश के स्वास्थ्य विभाग ने 433 नए मामलों की जानकारी दी है। चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 78,500 मामले सामने आए हैं।

दक्षिण कोरिया में मरीजों की संख्या 1,595, 12 की मौत 

चीन के बाद कोरोना वायरस ने दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा आतंक मचाया है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार यहां मरीजों की संख्या 1,595 हो गई है। 334 नए मामले सामने आए हैं। यहां मरने वालों की संख्या 12 है। महामारी के कारण अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित कर दिया।

पाकिस्तान में दो मामले सामने आए

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के पहले दो मामले सामने आए हैं।  स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक डॉ.जफर मिर्जा ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं। स्थिति नियत्रंण में है। दोनों ही मरीज ईरान से लौटे हैं। एक मामला सिंध और एक कराची में सामने आया है।

ईरान में  19 लोगों की मौत, 140 लोग संक्रमित

पाकिस्तान ने ईरान के साथ अपनी सीमा को बंद कर दिया है, जहां कम से कम 19 लोगों की वायरस से मौत हो गई है। यहां 140 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार अभी तक 39 लोगों के सेहत में सुधार हुआ ह। इनमें से 40 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

सऊदी अरब ने धार्मिक यात्राओं पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया

कोरोना वायरस के डर के कारण सऊदी अरब ने गुरुवार को  धार्मिक यात्राओं पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। विदेश मंत्रालय के घोषणा के अनुसार अस्थायी रूप से मक्का और मदीना सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया है।  खाड़ी देशों में इसके 220 मामले सामने आ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button