ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

रघुबीर यादव की पत्नी का नंदिता दास पर सनसनीखेज आरोप, पति के साथ था अफेयर

नई दिल्लीl फिल्म एक्टर रघुबीर यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं क्योंकि उनकी पत्नी पूर्णिमा ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की हैंl पूर्णिमा से स्पॉट बॉय ने बात की और उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किएl पूर्णिमा ने अपनी मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि पति रघुबीर यादव से उन्होंने कोर्ट में 10 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता और 1 लाख महीने के मेंटेनेंस की मांग की है।

इस बारे में आगे पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘रघुबीर संजय मिश्रा की पत्नी रोशनी आचार्य के साथ रह रहे हैं। उन्होंने खुद कोर्ट में बताया है कि दोनों का एक 14 साल का बेटा भी हैl उनकी शादी के 7 साल बाद चीजें गलत होने लगीं। रघुबीर को नंदिता दास से प्यार हो गया था। इसके बाद फिर रघु नंदिता को जबलपुर में अपने माता-पिता के पास ले गया और तलाक के लिए अर्जी दी। जाहिर है दोनों शादी करना चाहते थे।’

यह पूछे जाने पर की दोनों ने शादी क्यों नहीं की? इसपर उन्होंने कहा, ‘नंदिता ने रघुबीर को छोड़ दिया क्योंकि उन्हें किसी और से प्यार हो गया था। इसके अलावा कई लोगों ने नंदिता को बताना शुरू कर दिया था कि वह रघुबीर के साथ घर नहीं बसा पाएंगी क्योंकि यह रिश्ता सफल नहीं हो पाएगा।’

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस बीच उनका पूरा ध्यान अपने बेटे को बड़ा करने में लगा रहा। कुछ समय बाद रघुबीर गोरेगांव में रहने लगे। फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा भी उसी बिल्डिंग में रहते थे। वे संजय को लंच / डिनर के लिए आमंत्रित करते थे। रघुबीर उनके फ्लैट में जाने लगा और संजय की पत्नी रोशनी के साथ उनकी मित्रता हो गई।

इसके बाद रोशनी गर्भवती हो गई और उसने संजय से कहा कि वह उनसे तलाक लेना चाहती है। बार-बार फोन करने के बावजूद नंदिता दास ने इसपर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। वहीं रघुबीर यादव भी पूर्णिमा के दावे पर चुप्पी साधे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button