ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
दिल्ली/NCR

दिल्ली के बवाना में लिफ्ट में फंसने से किशोर की दर्दनाक मौत

दिल्ली । बवाना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में किशोर की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई। किशोर की पहचान होलंबी कलां मेट्रो विहार के आलोक के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि किशोर की मौत लिफ्ट में फंसने से हुई, वहीं स्वजन का आरोप है कि फैक्ट्री के फोरमैन ने आलोक को लिफ्ट चलाने के लिए भेजा था।एनआइए थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आलोक लिफ्ट के शाफ्ट में क्या करने गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनआइए थाना पुलिस को रविवार शाम चार बजे लिफ्ट में किशोर के फंसने की जानकारी मिली थी।

पुलिस कर्मियों ने लिफ्ट से किशोर को निकालकर अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता लगा कि आलोक की मां कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में हेल्पर का काम करती हैं। वह होलंबी कलां में पति, पांच बेटियों व एक बेटे आलोक के साथ रहती है। आलोक फैक्ट्री में मां के साथ ही चला गया था। खेलते समय वह फैक्ट्री की लिफ्ट की शाफ्ट में पहुंच गया व इस दौरान किसी ने लिफ्ट का बटन दबा दिया। जिससे किशोर लिफ्ट के बीच में फंस गया व उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

वहीं स्वजन ने आरोप लगाते हुए बताया कि आलोक मां कमला देवी के साथ फैक्ट्री आता था। इस दौरान वह मां के साथ ही बैठता था। फैक्ट्री के फोरमैन ने उससे कहा कि अगर कुछ काम करेगा तो थोड़े बहुत पैसे मिल जाएंगे। ऐसे ही आलोक से छोटे मोटे काम करवाए जाते थे व बीते कुछ दिनों से उससे लिफ्ट भी चालू (शुरू) करवाई जाती थी। मां ने इसको लेकर आपत्ति भी जताई थी।रविवार को भी वह मां के साथ बैठा था। इस दौरान फोरमैन ने 14 वर्षीय आलोक को लिफ्ट चालू करने को कहा। जैसे ही उसने लिफ्ट चालू की, अचानक से लिफ्ट ऊपर से नीचे की ओर आ गई। लिफ्ट में फंसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस प्राथमिकी कर मामले में जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button