ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
व्यापार

स्वीडन की कंपनी अब भारत में बनाएगी चर्चित कार्ल-गुस्ताफ राइफल

नई दिल्ली : स्वीडन की रक्षा कंपनी साब ने शनिवार को घोषणा की है कि वह कार्ल-गुस्ताफ रिकॉइललेस राइफलों का निर्माण भारत में ही करेगा। कंपनी ने कहा है कि वह भारत में एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है जो भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मैन-पोर्टेबल मल्टी-रोल हथियार प्रणाली के उत्पादन में मदद करेगी। साब इंडिया टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मैट्स पामबर्ग ने कहा कि साब भारतीय उप-आपूर्तिकर्ताओं के साथ भी साझेदारी करेगा और संयंत्र में विनिर्मित प्रणालियां ‘मेक इन इंडिया’ की जरूरतों को पूरी तरह से पूरा करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘हम रक्षा क्षमता के लिए भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर’ दृष्टिकोण को सक्षम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए साब भारत में कार्ल गुस्ताफ के लिए विनिर्माण सुविधा स्थापित करेगा।

पामबर्ग ने कहा कि यह सुविधा भारतीय सशस्त्र बलों के लिए कार्ल-गुस्ताफ एम 4 के उत्पादन के साथ-साथ दुनिया भर में सिस्टम के उपयोगकर्ताओं के लिए घटकों का समर्थन करेगी।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि कार्ल-गुस्ताफ एम 4 एक मानव-पोर्टेबल बहु-भूमिका हथियार प्रणाली है। यह गोला-बारूद प्रकारों की अपनी विस्तृत शृंखला के जरिए उच्च सामरिक लचीलापन प्रदान करती है। “यह बेहद हल्के वजन (सात किलोग्राम से कम) का है।

साब ने कहा कि वह 13 फरवरी से बेंगलुरु में शुरू होने वाली पांच दिवसीय एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी एयरो इंडिया 2023  के दौरान अपने उत्पादों और समाधानों की एक शृंखला का प्रदर्शन करेगा।   पामबर्ग ने कहा, “एयरो इंडिया 2023 में हम अपनी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे जो रक्षा व सुरक्षा योजना, तैनाती और भविष्य की बल तत्परता को बदल रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button