ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
दिल्ली/NCR

अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री बढ़कर 29.7 डिग्री पहुंचा

दिल्ली | फरवरी माह में गुलाबी सर्दी के बीच गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दो दिन से अधिकतम तापमान 29 डिग्री के पार चल रहा है। शनिवार से तीन दिन तक तेज हवा चलने की उम्मीद है। इसके बाद भी तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13.1 डिग्री रहा।इससे पहले बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा था। मौसम विभाग की मानें तो अब एक सप्ताह तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। शनिवार से सोमवार तक 30-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके बावजूद तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच बना रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button