ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

संवारे लाडली का भविष्य ! सुकन्या समृद्धि योजना में लगाएं पैसा, मिल रहा शानदार रिटर्न

अपनी लाडली के भविष्य की चिंता हर किसी को होती है।अपनी बेटी की शादी या उसकी अच्छी शिक्षा के लिए लोग अलग-अलग तरह की निवेश योजनाओं का सहारा लेते हैं। इन दिनों कई स्माल सेविंग स्कीम्स  शुरू की गई है, जिसमें निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।बेटियों के लिए खास शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना इन्हीं स्माल सेविंग स्कीम्स में से एक है। इस योजना में मात्र 250 रुपये से शुरू किया जा सकता है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक उसका अकाउंट खुलवा सकते हैं और ये खाते 21 साल या लड़की के 18 साल की होने और शादी होने तक वैध हैं। इस योजना में 7.6% की ब्याज दर और आयकर अधिनियम, 1961 के 80C के तहत टैक्स लाभ भी मिलता है।

महज 250 रुपये से शुरू

सुकन्या समृद्धि योजना को महज 250 रुपये के साथ शुरू किया जा सकता है। वहीं, इसमें अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।

खाता खोलने की है सीमा

इस योजना के तहत जमाकर्ता एक बेटी के नाम पर केवल एक ही खाता खुल सकता है। वहीं, अगर उसकी ज्यादा लड़कियां हैं तो अधिकतम दो खाता इस योजना के तहत खोला जा सकता है। जुड़वां लड़कियों के केस में उनका सिंगल खाता खोला जाएगा और तब इसमें तीसरी लड़की का नाम जोड़ा जा सकता है।

बस 14 साल देने होंगे पैसे

इस योजना का मेच्योरिटी पीरियड 21 साल का है, लेकिन इसमें सिर्फ 14 साल तक ही पैसे जमा करना होता है। बाकी साल के लिए ब्याज जुड़ता रहता है। आप इस योजना में जितना पैसा लगाएंगे, मेच्योरिटी पर आपको रिटर्न लगभग 3 गुना मिलेगा

 

Related Articles

Back to top button