ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
विदेश

पाक में जेट फ्यूल की भारी कमी

इस्‍लामाबाद। भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्‍तान में विमानों और हेलिकॉप्‍टरों के लिए जेट फ्यूल की भारी कमी हो गई, जिससे विमानों की उड़ान को रोकना पड़ रहा है। पाकिस्‍तान के ईधी एयर एंबुलेंस समेत कई कंपनियों ने अपनी गतिविधियों को रोक दिया है। स्‍काई विंग्‍स एविएशन कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इस बीच ब्रिटेन की चर्चित एयरलाइन कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने तो पाकिस्‍तान से अपना बोरिया बिस्‍तर समेटने का ऐलान कर दिया है। ईधी एयर की सेवा बंद होने का खामियाजा पाकिस्‍तान के मरीजों को उठाना पड़ेगा।
स्‍काई विंग्‍स एविएशन कंपनी पायलटों को ट्रेनिंग देने का काम करती है। उसने कहा कि ईधी एयर एंबुलेंस सेवा बंद होने गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचाने का काम ठप हो जाएगा। उसने दावा किया है कि स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान ने जेट फ्यूल के लिए लेटर ऑफ क्रेडिट देने से मना कर दिया है। यह ईंधन कराची पोर्ट पर दिसंबर 2022 से फंसा हुआ है। इस कंपनी को यह जेट फ्यूल हासिल करने के लिए 23 हजार डॉलर चुकाने हैं और इसकी राशि को पहले ही एक बैंक में जमा कराई जा चुकी है।

कंपनी ने कहा बैंक मामले को स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान के साथ उठाने से डर रहा है। ईधी एयर ने कहा हमने ईंधन की कमी के कारण अब मरीजों को आपातकाल में निकालने से मना कर दिया है। कंपनी ने इस संकट में सरकार की मदद मांगी है। दरअसल, पाकिस्‍तान के डॉलर का भंडार 3 अरब डॉलर से नीचे पहुंच गया है, जिससे वह जरूरी सामानों का आयात नहीं कर पा रहा है। इस बीच ब्रिटेन की चर्चित कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने ऐलान किया है कि वह पाकिस्‍तान में अगले कुछ महीने में अपने सेवाओं को बंद करने जा रही है। वर्जिन अभी ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट से लाहौर और इस्‍लामाबाद के बीच उड़ान संचालित करती है। कंपनी ने कहा कि अभी वह 1 मई तक लंदन से लाहौर के बीच उड़ानों का संचालन जारी रखेगी। लंदन से इस्‍लामाबाद की उड़ान 9 जुलाई तक होती रहेगी। वर्जिन के प्रवक्‍ता ने कहा कि उन्‍हें उड़ानों को बंद करने बहुत ही कठिन फैसला लेना पड़ा है। इस एयरलाइन ने दिसंबर 2020 में पाकिस्‍तान में उड़ानों की शुरुआत की थी।

Related Articles

Back to top button