ब्रेकिंग
MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र... Delhi BnB Scheme Scrapped: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 'बेड एंड ब्रेकफास्...
छत्तीसगढ़

RES विभाग के अधिकारी ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर जनपद कार्यालय में पदस्थ RES विभाग के SDO ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। SDO राघवेंद्र बहादुर सिंह जनपद पंचायत फिंगेश्वर में 3 महीने पहले ही पदस्थ हुए थे। सोमवार को उन्होंने पूरे दिन ऑफिस में काम किया। इसके बाद वे अपने सरकारी आवास में चले गए। सोमवार रात उनकी लाश उनके कमरे में फांसी से लटकी हुई पाई गई।

जानकारी के मुताबिक, SDO राघवेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार और रविवार को अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को राजिम मेला भी घुमाया। फिर रविवार को उन्होंने अपने परिवार को भिलाई पहुंचा दिया, जहां के वे रहने वाले थे। रविवार को ही वे वापस फिंगेश्वर लौट आए। सोमवार को उन्होंने दिनभर ऑफिस में काम किया। पत्नी से उनकी आखिरी बातचीत सोमवार शाम साढ़े 4 बजे हुई थी। इसके बाद शाम में ड्यूटी के बाद वे वापस अपने सरकारी आवास आ गए। इधर परिवार वालों ने उनसे लगातार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इससे घबराए परिजन मंगलवार सुबह भिलाई से फिंगेश्वर पहुंचे।

जब परिजन फिंगेश्वर स्थित घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिंगेश्वर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा। अंदर उन्हें अधिकारी राघवेंद्र बहादुर सिंह की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। शव को फांसी से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button