ब्रेकिंग
Haryana Teacher Vacancy: जिला विज्ञान और गणित विशेषज्ञ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; जानें पात्रता... Uchana News: उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; ACB हिसार की बड़ी कार्... Haryana Roadways News: परिवहन मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान; रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा म्यूचुअल ट्र... Immigration Fraud Alert: विदेश भेजने के नाम पर बढ़ रही ठगी; एडवोकेट वासु रंजन ने की 'विशेष हेल्प सेल'... Haryana Politics: धरना-प्रदर्शन पर पाबंदी के खिलाफ अभय चौटाला का मोर्चा; CM सैनी को पत्र लिखकर की आद... Faridkot Assault Case: गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने किया हमला; कीमती सामान लूटने और वाहनों क... Punjab Congress News: अंगद सिंह बने पंजाब कांग्रेस OBC विभाग के नए चेयरमैन; हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मे... Vande Bharat Express News: कटरा-अमृतसर वंदे भारत का बदला रूट; अब बटाला-गुरदासपुर होकर चलेगी ट्रेन, 4... Ferozepur Crime News: फिरोजपुर में तलवार की नोक पर बड़ी लूट; नकाबपोश लुटेरों ने युवक से छीना मोबाइल औ... Ludhiana Crime News: मॉडल टाउन में घर में घुसकर गुंडागर्दी; बदमाशों ने की जमकर तोड़फोड़, वाहनों को भी ...
देश

बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा , बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई इलाकों में ठंड का एहसास करा रही हैं।बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है।

दिल्ली में सोमवार सुबह से तेज हवा चल रही थी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 25 से 62 प्रतिशत रहा।उत्तर प्रदेश में भी बर्फीली हवाओं से लोग परेशान रहे। प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फीली हवाओं के कारण पारा अभी और गिर सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि, 20 से 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। ठिठुरन भी लोगों को सताएगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 व 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार से इसमें वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।सर्द हवाओं के चलते यहां तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में इजाफा हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button