ब्रेकिंग
JJM Scam Update: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ED के बाद अब ACB का बड़ा ए... Suvendu Adhikari on PA Murder: पीए की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी; बोले- '15 साल के जंगलराज का नत... West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारद... Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के...
मध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीयों से जगमगाएगा उज्जैन, बनेगा रिकार्ड

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर उज्जैन 21 लाख दीयों से जगमगाएगा। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के तीरे 18 लाख से अधिक दीये एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाने का विश्व रिकार्ड भी बनेगा। इस पल के साक्षी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित कई खास और आम नागरिक बनेंगे। ‘ शिव ज्योत अर्पणम्’ नाम से होने वाला यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट कार्यक्रम होगा, जिसमें उपयोग हर सामग्री को पुन: उपयोग में लिया जाएगा। बता दें कि उज्जैन को पर्यटन के रूप में विश्व पटल पर चमकाने के लिए लगातार दूसरे वर्ष मध्यप्रदेश सरकार ‘शिव ज्योति अर्पणम्’ कार्यक्रम कर रही है। इस बार कार्यक्रम पर पिछले वर्ष से दोगुना राशि, मतलब पूरे तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शासन-प्रशासन ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की हैं। महाशिवरात्रि के दिन महाकालेश्वर मंदिर में अपने आराध्य के दशनार्थ 10 लाख भक्तों के देशभर से आने का अनुमान जताया गया है। कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भीड़ प्रबंधन की पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुख-सुविधाओं का ख्याल रखा है। उनके लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल, पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय, साफ-सफाई के इंतजाम कर दिए हैं। कई मार्गों को एकांकी मार्ग और नो व्हीकल जोन में तब्दील कर दिया है। रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट और महाकालेश्वर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

पिछले वर्ष 11 लाख 71 हजार दीये जलाने का रिकार्ड बनाया था

पिछले वर्ष उज्जैन ने महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार दीये एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाने का विश्व रिकार्ड बनाया था। यह रिकार्ड पिछले वर्ष अयोध्या ने 15 लाख 76 हजार दीप एक साथ प्रज्ज्वलित कर तोड़ दिया था

Related Articles

Back to top button