ब्रेकिंग
Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... 🚨 Tiger Shroff Incident Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, हमलावरों क... Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ...
देश

J&K: राजौरी में फायरिंग का सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 4 पाकिस्तानी सैनिक किए ढेर

जम्मू: पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। पाक सेना ने कश्मीर के पुंछ-राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाक की इस हरकत पर करारा जवाब दिया है। सेना सूत्रों ने बताया कि भारत की ओर से की गई कार्रवाई में 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि शुक्रवार को अपराह्न करीब सवा तीन बजे बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर सुुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की गई और मोटरर से गोले दागे गए। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। सूत्रों ने कहा पाकिस्तानी सेना ने पुंछ-राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी। भारतीय सेना ने जवाबी कारर्वाई करते हुए पाकिस्तानी चौकियों को क्षति पहुंचाई थी जिसमें पाकिस्तानी सेना के चार जवान मारे गए।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यहां कहा था कि भारतीय सेना संघर्षविराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा हमारे जवान सीमा पर कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। पाकिस्तान अपनी सीमा से आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए गोलीबारी करता रहता है लेकिन हमारे जवान उनके सारे मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले LoC पर पाकिस्तानी सेना ने अपनी फायरिंग का बड़ा खामियाजा भुगता था। पाक सेना सीमा पार से लगातार गोलीबारी कर रही थी जिसका करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने जहां उसके दो सैनिक मार गिराए हैं, वहीं 5 से 6 के घायल हुए थे। सेना की कार्रवाई में पाक की कई चौकियों को भारी नुक्सान हुआ था।

गौर हो कि इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को पूर्वान्ह्र लगभग साढ़े 11 बजे हाजीपीर क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी की थी। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने कुछ गोले भी दागे जो नागरिक क्षेत्रों में गिरे जिससे दो नागरिक घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रामपुर सेक्टर के निकट भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद हो गया था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के सैनिकों की ओर से दागे गए गोले असैन्य क्षेत्रों में भी गिरे जिसमें दो नागरिक घायल हो गए थे। इनमें से चुरुनंदा गांव निवासी महिला नसीमा(23) की बाद में मौत हो गई थी।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद सीमा पार से लगातार पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। यही नहीं, मौजूदा वर्ष में पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुणा अधिक सीजफायर तोड़ा गया है। पाकिस्तान ने लगातार सरहद पर अशांति फैलाई और जवानों के साथ सरहद पर रहने वाले लोगों को भी परेशान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button