ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

दिल्ली ने देखी सबसे ठंडी सुबह, 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ 2.4 डिग्री पहुंचा पारा

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे  उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड का कहर बरकरार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिसंबर की सर्दी का यह आलम है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 2.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 118 साल में ये दूसरा दिसंबर है, जब दिल्ली में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे पहले 1997 में इतनी लंबी ठंड पड़ी थी।

इस बार लगातार 14 दिनों से शीतलहर जारी है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी 3 दिन और इसका प्रकोप बना रहेगा। मौसम विभाग इस बात को दोहरा रहा है कि नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 जनवरी की रात या फिर जनवरी के पहले दो दिनों में बारिश पड़ सकती है। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जता दिया है कि शनिवार को भी इस ठंड से राहत मिलनेवाली नहीं है। ऐसे में रात और सुबह की सर्दी और ज्यादा भी बढ़ सकती है।

राजस्थान में कई स्थानों पर रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस तक रहा है। शेखावटी अंचल में सर्दी जोरों पर है। सीकर जिले में गुरुवार को पारा जमाव बिन्दु पर पहुंच गया। इससे पेड़ों पर पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बर्फ जमने लग गई है। शेखावटी क्षेत्र में चुरू, सीकर, झुंझनू जिले और निकटतम क्षेत्र आते हैं। राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र माउंट आबू में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चुरू, वनस्थली, बीकानेर, गंगानगर और अजमेर में रात का तापमान क्रमश: 1.3, 3.2, 3.7, 3.9 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार का न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button