ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
टेक्नोलॉजी

मात्र 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ Moto का नया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

 Motorola ने भारत में Moto E13 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक सपोर्ट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 प्रोसेसर और डॉल्बी एटमॉस स्पीकर का सपोर्ट मिलता है।

Moto E13 Smart Phone की कीमत
मोटो के नए फोन को ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लैक और क्रीमी व्हाइट कलर में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। फोन को फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट से खरीदा जा सकता है। मौजूदा और नए जियो ग्राहकों को फोन की खरीद पर 700 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

Moto E13 Smart Phone की स्पेसिफिकेशन
Moto E13 में डुअल नैनोसिम का सपोर्ट और एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 प्रोसेसर और  माली-G57 MP1 जीपीयू के साथ 4 जीबी तक LPDDR4x रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto E13 Smart Phone का कैमरा
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है। दोनों कैमरा यूनिट 30fps पर फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं।

Moto E13 Smart Phone की बैटरी
फोन के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो कि 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर 23 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलता है।

 

Related Articles

Back to top button