ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-एनसीआर में आज से पारा बढ़ने का अनुमान,ठंड में आएगी कमी

नई दिल्ली | दिल्ली में दो दिनों से उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही तेज हवा से सर्दी अभी बनी हुई है। पारे पर 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा ने ब्रेक लगा रखा है। इस कारण से मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।जाफरपुर में सबसे कम 6.9 डिग्री तापमान रहा, जबकि मुंगेशपुर में 7.6 और रिज में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब लोगों को जल्द ही ठंड से राहत मिल सकती है।बुधवार से तापमान बढ़ने का अनुमान है और सप्ताह के अंत तक पारा 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। ऐसा एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भी तेज हवा चलती रही।मौसम विभाग ने बुधवार को भी 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की अनुमान जताया है। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इस कारण से ठंड में कमी आनी शुरू हो जाएगी।अगले दो से तीन दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, 19-20 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मालूम हो कि बीते दो दिनों से ठंडी हवाओं के कारण सुबह व शाम की ठिठुरन बनी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button